


-स्वतंत्रता दिवस समारोह
-नया ब्लॉक प्रमुख पाकर कर्मियों में दिखा नया सा उत्साह, संडे को भी भव्य तैयारी
बलिया : पंचायत चुनाव के बाद पहले राजकीय त्योहार स्वतंत्रता दिवस को लेकर विभागीय कर्मियों में भी काफी उत्साह दिखा। ब्लॉक पर नए प्रमुख के स्वागत और उनसे झंडा फहरवाने भी लोग उत्सुक दिखे। विकासखंड सोहांव में ब्लॉक प्रमुख भाग्यमनी यादव तो विकासखंड दुबहड़ में वरिष्ठ क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह “पूना” ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
सोहांव ब्लॉक और दुबहड़ ब्लाक परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। सभी कर्मी प्रमुख के स्वागत को उत्साहित भी दिखे। ध्वज फहराने के बाद सभी ने ध्वज को प्रणाम किया। राष्ट्रगान किया और एक दूसरे स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

9768 74 1972 for Website Design