Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

स्कूल में बालिकाओं को वितरित किया सेनेटरी पैड्स

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस
-मिशन शक्ति के बैनर तले पूर्व प्रधान स्मृति सिंह की पहल

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया : देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। नारी शक्ति का भी चलन है पर कहीं दिखाई नहीं देता। आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिले में यह एक जगह दिखाई दिया। बालिकाओं के चेहरे पर भी खुशी थी।
विकासखंड गड़वार के रतसर इलाके में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पूर्व प्रधान स्मृति सिंह के नेतृत्व में मनाया गया। बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड्स वितरित किया गया। उन्हें महिला हिंसा, अधिकार इत्यादि के प्रति जागरूक भी किया गया। स्मृति सिंह ने बालिकाओं से आग्रह किया कि वे भी देशहित को अपना कर्तव्य माने तथा देश के विकास के लिए मनोयोग से पढ़ाई करें।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking