-दोनों पक्षों की तहरीर पर हुआ 15 पर मुकदमा, दो गिरफ्तार
बलिया: बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव में रविवार को यदुवंशी और रघुवंशी आपस में सड़क पुनर्निर्माण प्रकरण में विवाद कर दिए। जमकर हंगामा हुआ मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों की तहरीर पर 15 लोगों पर मामला दर्ज किया और दो को गिरफ्तार भी किया।
पीडब्ल्यूडी की सड़क के पुनर्निर्माण का एक पक्ष इस सवाल पर विरोध कर रहा था कि हमारी जमीन में
बढ़ कर सड़क बन रही है। दूसरा पक्ष कहा कि सड़क निर्माण रोकना उचित नहीं। इसी बात पर दोनों पक्ष भिड़ गए। हुई मारपीट में दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हो गए। श्रीकृष्ण सिंह की तहरीर पर आठ और रितेश यादव की तहरीर पर सात लोगों पर बलवा, धारदार हथियार का उपयोग करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ। जानकी शरण सिंह और
बच्चा यादव को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया।
9768 74 1972 for Website Design