गाजीपुर। मोहम्मदाबाद तहसील गोलम्बर के पास नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के एक कर्मचारी मोहसिन खान जो टैंकर चालक हैं, पर कोतवाली के एक कांस्टेबल के द्वारा लाठीचार्ज करने के विरोध में कर्मचारियों के द्वारा तहसील पर पानी का टैंकर ट्रॉली और बिजली बनाने वाली गाड़ी लगाकर चक्काजाम कर दिया गया। जिसके फलस्वरूप कुछ देर के लिये आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध रहा। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ और शाहनिन्दा चौकी प्रभारी भानु प्रताप के आने पर कर्मचारियों से बातचीत कर उचित कार्यवाही के आश्वासन पर चक्का जाम समाप्त किया गया। मोहसिन ने आरोप लगाया कि उक्त कॉन्स्टेबल से अपना परिचय बताने के बावजूद भी दुर्व्यवहार किया। मोहसिन ने मेडिकल कराकर तहरीर दे दिया है
Related Articles
…जब ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से कहा साहब वर्षों से अनुपस्थित हैं परिषदीय शिक्षक!
-संपूर्ण समाधान दिवस -जिलाधिकारी ने तहसील बैरिया में सुनी जनशिकायतें -प्रस्तुत हुए 25 मामले, पांच मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण शशिकांत ओझा बलिया : जनपद बलिया के सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तहसील बैरिया में जनशिकायतों को […]
भवानी मंदिरों में आशीर्वाद लें डा. सुषमा शेखर पहुंची “आधी आबादी” में
-लोकसभा चुनाव 2024 -बलिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और अपने पति नीरज शेखर के लिए मांगा मत -महिलाओं से कहा मोदी जी के उज्जवला गैस योजना के लिए वोट से कहना है धन्यवाद शशिकांत ओझा बलिया : बात घर की हो, देश की हो या समाज की आधी आबादी का स्नेह समर्थन और आशीर्वाद […]
बीज-खाद के थोक व फुटकर विक्रेताओं को आतंकित किया जिला कृषि अधिकारी ने
-अधिकारी का अत्याचार -अपर कृषि अधिकारी और दो कर्मचारियों की टीम ने फैलाया आतंक -मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और जिलाधिकारी के नाम का हो रहा प्रयोग शशिकांत ओझा बलिया : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बलिया के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार भले ही प्रदेश और जिले को अपराध मुक्त बनाने में लगे हों पर बलिया में […]




