Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

यूपी के लोग भाजपा को वोट देते हैं तो राममंदिर बनता है और सपा को देते हैं तो कब्रिस्तान : स्वतंत्रदेव

-पीएम की सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष

-दस मार्च के बाद मोबाइल का स्वीच आफ कर आस्ट्रेलिया भाग जाएंगे सभी

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : बलिया में छठे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को पूरी ताकत झोंकी। यहां भाजपा ने अपने तुरुप के पत्ते प्रधानमंत्री मोदी को उतारा तो प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी सपा पर खूब हमले किए।

कहा बलिया की आवाज सैफई के घोर परिवार वादी नेताओं तक जानी चाहिए। सैफई के खानदान ने प्रदेश को लूट लिया। ये लोग दस मार्च के बाद अपना स्विच ऑफ कर ऑस्ट्रेलिया निकल जाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन सपा और कांग्रेस वालों के कारण हमारे आराध्य 26 साल तक टेंट में रहे। सपा ने ही रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं। अब प्रभु श्रीराम टेंट में नहीं रहेंगे। इस राज्य के अंदर बिजली नहीं आती थी। आज यूपी में चौबीस घंटे बिजली आती है। पहले सिर्फ ईद पर चौबीस घण्टे बिजली मिलती थी। अब नवरात्रि में भी चौबीस घंटे बिजली मिलती है।

उन्होंने मतदाताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश के लोग अपना एक मत बीजेपी को देते हैं तो राममंदिर का निर्माण होता है। जबकि सपा को एक वोट देते हैं तो कब्रिस्तान बनता है। अब दस मार्च के बाद बेटियों की शादी में एक लाख सरकार देगी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मोदी को दुनिया का सबसे ताकतवर नेता बताते हुए कहा कि अब दुनिया में कहीं युद्ध भी होता है तो युद्धरत देशों के नेता पीएम मोदी से बात करते हैं।

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि यूपी में बहुत दिनों तक सपा ने नाटक खेला। मुख्यमंत्री योगी ने उस पर कंट्रोल किया। ओबीसी कमीशन के लिए आजादी की मांग जी जा रही थी। पीएम मोदी ने ओबीसी समाज को फोरम दिया। जहां ओबीसी अब अपनी बात कह सकता है। प्रधानमंत्री ने निषाद समाज को सम्मान दिया। कोरोना काल में पीएम मोदी ने मुफ्त राशन देकर 80 करोड़ लोगों का पालन पोषण किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking