Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

लोकतंत्र के जनार्दन जनता के दरबार में विधायक ने मत्था टेका

-विधानसभा चुनाव 2022
-सिकन्दरपुर स्टेशन सहित चक्खान गांव में जनता के साथ किया संवाद, मांगा आशीर्वाद

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : विधानसभा क्षेत्र सिकंंदरपुर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विधायक संजय यादव ने लोकतंत्र के भगवान जनता के धाम मेन मत्था टेक आशिर्वाद लेना प्रारंभ किया है। मंगलवार को सिकंंदरपुर बस स्टेशन सहित चक्खान गांव में जनता से संवाद कर स्नेह और आशीर्वाद मांगा। जनता ने भी भरोसा दिलाया कि पिछले मतदान की अपेक्षा बड़े अंतर से चुनाव जिताकर सी सदन में भेजेंगे।

(विधानसभा क्षेत्र में जनता के दरबार में विधायक संजय यादव)

ग्राम सभा चक्खान के प्रधान आकाश राजभर उर्फ झूलन जी के यहां विधायक संजय यादव पहुंचे तो वहां उनका जोरदार अभिनंदन हुआ। ग्रामीण जनार्दन से विधायक ने संवाद किया। लोगों ने अपनी कही और कहा आपसे कोई समस्या नहीं कहनी कारण आपने पांच साल सुना ही है। इस बार योगी सरकार में आपको इतनी मजबूती से भेजना है कि योगी जी आपको अपनी कैबिनेट में रखें।

विधायक ने लोगों से कहा कि आप सभी का अपार सहयोग व समर्थन भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार पुनः सुनश्चित करेगा। कहा सिकंंदरपुर का विकास और बेहतरीन माडल से किया जाएगा और सिकंंदरपुर विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश की टाप फाइव विधानसभा क्षेत्र में शामिल कराया जाएगा।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking