उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर विस्फोट में दो घर जमींदोज हो गया, जबकि 8 लोगों की मौत हो गयी। सात लोग गंभीर रूप से घायल हैै, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गैस सिलेंडर विस्फोट दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए है।घटना गोंडा जनपद के वजीरगंज इलाके के टीकरी गांव की है। मंगलवार की रात सिलिंडर ब्लास्ट होने के बाद अगल-बगल के मकान गिर गए। घटनास्थल से 14 लोगों को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सात को मृत घोषित कर दिया। बाद में मलबे से एक बालक का शव मिला। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल है।
Related Articles
स्टेट ताइक्वांडो : पात्रता प्रमाण पत्र ने बिगाड़ा खिलाड़ियों का टेस्ट और भविष्य
-प्रादेशिक ताइक्वांडो प्रतियोगिता -जनपदीय प्रतियोगिता में ही विद्यालय से सात प्रति में लेकर आते हैं खिलाड़ी -बलिया में ही इस वर्ष हुई थी जनपदीय, मंडलीय और प्रादेशिक प्रतियोगिता शशिकांत ओझा बलिया : 68वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता बलिया में इस बार पहली बार आयोजित हुई। प्रतियोगिता ने शानदार आयोजन का कीर्तिमान भले बनाया हो […]
बलिया रेलवे स्टेशन पर विधायक केतकी सिंह का हुआ भव्य स्वागत
-एतिहासिक अभिनंदन-मेडिकल कालेज की सौगात लेने के बाद था विधायक का प्रथम आगमन-लखनऊ छपरा एक्सप्रेस से उतरते ही कार्यकर्ताओं ने लाद दिया फूल माला से शशिकांत ओझा बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद को मेडिकल कालेज की सुविधा दिलाने के बाद सोमवार को बांसडीह की विधायक केतकी सिंह का प्रथम आगमन जनपद में हुआ। […]
कोरोना में तीन साल ब्रेक के बाद इस वर्ष मनोयोग से चलेगी “चंद्रशेखर हाफ मैराथन” एक्सप्रेस
-पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर आयोजन-इस वर्ष जयंती दिवस 17 अप्रैल की जगह 19 को होगा आयोजन-कारण उस दिन सभी अलग-अलग स्थानों पर हो जाते हैं व्यस्त-इस बार के मैराथन में सभी परिजन भी रहेंगे कार्यक्रम में मौजूद-राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय-हाफ मैराथन में सहभाग करेंगे विदेशी धावक भी, 51 […]




