Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

15 जुलाई को होने वाले प्रदर्शन की बनाई रणनीति

-जोन, मंडल और गांव के पदाधिकारियों की बैठक
-सपा नेता लक्ष्मण गुप्ता द्वारा आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष (पिछड़ी जाति प्रकोष्ठ) व्यास जी गोंड ने किया सहभाग

बलिया : जिला पंचायत बलिया के अध्यक्ष आनंद चौधरी और पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी पर दर्ज फर्जी मुकदमे का विरोध समाजवादी पार्टी प्रदेश भर में करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदर्शन की तैयारी के बाबत एक बैठक पार्टी नेता लक्ष्मण गुप्ता के कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में पार्टी नेता और प्रदेश अध्यक्ष (पिछड़ी जाति प्रकोष्ठ) व्यास जी गोंड ने संबोधित किया। पार्टी नेता लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी का यह आंदोलन प्रदेश भाजपा सरकार की ताबूत का अंतिम कील साबित होगा। जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख चुनाव में की गई धांधली और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में, बढ़ती महंगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था, नौजवानों की बेरोजगारी, किसानों पर थोपा जा रहा काला कानून, महिलाओं से हो रहा दुर्व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगाने पर राज्यपाल का ध्यान केंद्रित कराना है। कहा जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी के उपर सरकार के मंत्री और उसके परिजनों को गाली देने के आरोप में पास्को एक्ट का मामला दर्ज किया जबकि अध्यक्ष और उनके पिता पूर्व मंत्री वहां मौजूद नहीं थे। लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि आंदोलन में सभी गांवों से लोगों को अधिक से अधिक लेकर आना है। बैठक में प्रदर्शन की रणनीति पर व्यापक मशविरा हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस आंदोलन से समाजवादी पार्टी अपनी ताकत दिखाएगी। बैठक में अक्षयबर प्रधान, टेंगरी खां, उमाशंकर दाढ़ी प्रधान, मदन साहनी, नागेश्वर राम, राजेश यादव, रीतेश खरवार, मनोज गुप्ता, मंटू गुप्ता, नंद जी बिंद आदि मौजूद थे। अध्यक्षता योगेन्द्र गुप्ता और संचालन परवेज रोशन ने किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking