Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति

पूर्व प्रधान हृदय नारायण सिंह का हत्यारोपी मुन्ना राजभर चढ़ा पुलिस के हत्थे

-बड़ा खुलासा

-सुखपुरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, आरोपी के पैर में लगी गोली

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुई गांव में हुए पूर्व प्रधान हृदय नारायण सिंह के हत्याकांड की उलझी गुत्थी सुलझ गयी है। पुलिस ने रविवार तड़के भलुई गांव के पास ही मुठभेड़ में पूर्व प्रधान हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुन्ना राजभर को गिरफ्तार कर लिया। मुन्ना राजभर के  पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

घटना 14/15 नवम्बर की रात का है। सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुही गांव निवासी पूर्व प्रधान हृदयनारायण सिंह (66) की हत्या बदमाशों ने सोते समय निर्मम तरीके से कर दी थी। करीब चार बार ग्राम प्रधान की कमान सम्भाल चुके हृदयनारायण सिंह की प्रतिष्ठा इलाके में थे। किसी से उनकी अदावत भी नहीं थी। उन्हें किसी भी पंचायत में बुलाया जाता था, क्योंकि वे सही निर्णय लेते थे। अचानक उनकी हत्या ने हर किसी को झकझोर दिया। घटना के बाद से पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर और एएसपी डीपी तिवारी मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने के प्रयास में जुटे हुए थे। पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार इस पर वर्क कर रही थी। यह हाई प्रोफाइल मर्डर केस पुलिस के लिए चुनौती पूर्ण हो गया था। पुलिस टीम को रविवार तड़के भलुई गांव के पास ही हुए मुठभेड़ में सफलता मिली और पूर्व प्रधान हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुन्ना राजभर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking