Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

न्याय पालिका से बचा है लोकतंत्र : अवलेश सिंह

-बोले जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष

-राहुल गांधी की सजा पर रोक को बताया सत्य सच्चाई और न्याय की जीत

शशिकांत ओझा

बलिया : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके सजा पर रोक लगा दिया, जिसकी जानकारी मिलते ही देश में राजनीतिक हलकों में बयानबाजी का दौर तेज हो गया। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सच्चाई और न्याय की जीत बताया है। कहा कोर्ट का यह फैसला स्वागत योग्य है। 

बलिया में समाज जागरण से वार्ता के दौरान सत्यमेव जयते को याद करते हुए कहा कि न्यायपालिका के कारण ही लोकतंत्र बचा है। सरकार तो आमजन के मूलभूत अधिकारों तक का हनन कर रही है। जबकि कोर्ट के फैसले के बाद अब राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी बहाल हो जायेगी। जो वहां के लाखों मतदाताओं के फैसले का भी सम्मान है। मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि निचली अदालत के न्यायाधीश की ओर से अधिकतम सजा देने का कोई कारण नहीं बताया गया है।

अंतिम फैसला आने तक दोषसिद्धि के आदेश पर रोक लगाने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत देते हुए कहा कि ट्रायल कोर्ट के आदेश के प्रभाव व्यापक हैं। इससे न केवल राहुल गांधी का सार्वजनिक जीवन में बने रहने का अधिकार प्रभावित हुआ, बल्कि उन्हें चुनने वाले मतदाताओं का अधिकार भी प्रभावित हुआ।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking