गाजीपुर। मोहम्मदाबाद तहसील गोलम्बर के पास नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के एक कर्मचारी मोहसिन खान जो टैंकर चालक हैं, पर कोतवाली के एक कांस्टेबल के द्वारा लाठीचार्ज करने के विरोध में कर्मचारियों के द्वारा तहसील पर पानी का टैंकर ट्रॉली और बिजली बनाने वाली गाड़ी लगाकर चक्काजाम कर दिया गया। जिसके फलस्वरूप कुछ देर के लिये आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध रहा। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ और शाहनिन्दा चौकी प्रभारी भानु प्रताप के आने पर कर्मचारियों से बातचीत कर उचित कार्यवाही के आश्वासन पर चक्का जाम समाप्त किया गया। मोहसिन ने आरोप लगाया कि उक्त कॉन्स्टेबल से अपना परिचय बताने के बावजूद भी दुर्व्यवहार किया। मोहसिन ने मेडिकल कराकर तहरीर दे दिया है
Related Articles
68वीं प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद्घाटन
-विद्यालयी क्रीडा प्रतियोगिता -इ इन्विक्टस इंटरनेशनल स्कूल में बालिकाओं और जमुनाराम मेमोरियल में बालकों की प्रतियोगिता शशिकांत ओझा बलिया : 68वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी ताइकवांडो प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव व दि इनविक्टस इंटरनेशनल स्कूल, भगवानपुर में हुआ। जमुना राम मेमोरियल स्कूल पर आयोजित बालक वर्ग की प्रतियोगिता का उद्घाटन […]
बाढ़ से पूर्व अपनी पूरी तैयारी रखें सम्बन्धित विभाग : जिलाधिकारी
-चिंता प्राकृतिक आपदा की -कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश बलिया : जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल जिले में होने वाली प्राकृतिक आपदा को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़, सिंचाई, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग के अधिकारी बाढ़ से […]
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर होगा ब्राह्मण समाज का सम्मान समारोह
-ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ का आयोजन-करनई स्थित भगवान परशुराम के मंदिर परिसर में होगा आयोजन बलिया : ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ बलिया के तत्वाधान में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया 3 मई 2022 को भगवान श्री परशुराम मंदिर करनई सुखपुरा में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस आयोजन में ब्राह्मण समाज के विशिष्ट जनों को […]

