अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

एक्शनमोड में प्रशासन : पराली जलाने पर कटा ढाई हज़ार जुर्माना

शशिकांत ओझा

बलिया : फसल काटने के बाद पराली जलाने वाले किसान अब से सावधान हो जाएं पराली कत्तई न जलाएं क्योंकि प्रशासन अब पूरी तरह एक्शनमोड है। बांसडीह क्षेत्र के एक किसान पर 2500 का जुर्माना प्रशासन ने काट भी दिया है।

ज़िला प्रशासन के अधिकारियों की ओर से इस पर तगड़ी निगरानी रखी जा रही है। बांसडीह क्षेत्र के रतनौली में बुधवार को पराली जलाने वाले एक किसान पर जुर्माने की कार्रवाई की है। एसडीएम बांसडीह राजेश कुमार ने पिण्डहरा निवासी किसान माया शुक्ला पत्नी धनजी पर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया है।

अपर ज़िलाधिकारी डीपी सिंह ने भी किसानों से अपील किया है कि फसल काटने के बाद पराली किसी भी हालत में न जलाएं, अन्यथा जुर्माना लगाने के साथ अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषण के साथ मृदा का स्वास्थ्य भी ख़राब होता है, इसलिए पर्यावरण हित में ऐसा कत्तई न करें।