अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने बिछायी कलेक्ट्रेट में अपनी दरी

-देशव्यापी धरना प्रदर्शन के क्रम में

-झारखंड में कांग्रेस सांसद ने घर मिले तीन सौ करोड़ रूपये का है मामला

शशिकांत ओझा

बलिया : सत्ताधारी दल के सदस्य अक्सर सोफे और वातानुकूलित मंच पर ही दिखते हैं परंतु शनिवार को भाजपा के सदस्य कलेक्ट्रेट में दरी पर बैठ प्रदर्शन करते दिखे। माजरा देख हर कोई अचंभित था। वजह जानने की कोशिश हर एक ने किया। भाजपा झारखंड में कांग्रेस सांसद के घर मिले तीन सौ करोड़ कैश मामले में देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है।

धरना को संम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार से पुराना नाता है। यह लोग गरीबों के धन को डकारने में माहिर हैं। कहा कि झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से 290 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश मिला है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने साहू से जुड़े ओडिशा और झारखंड के उनके ठिकानों पर छापेमारी की।

इस छापेमारी के दौरान विभाग को अलमारी में करोड़ों रुपये भरे हुए मिले। जनता को इसका जबाव देना पड़ेगा। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नागेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की वहां की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का पैसा लूटने में लगी है। कहा कि एक सांसद के घर में इतना पैसा आया कहां से।  ओडिशा और झारखंड में मौजूद उनके घरों से बरामद किया गया है। कहा छापेमारी के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कैश देखा जा सकता है।

धीरज साहू के पास कितना कैश बरामद हुआ है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लगातार तीन दिन छापेमारी कर नोट गिनने पड़े है। छट्ठू राम, संत लाल यादव, अमरजीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, संजय मिश्रा, अशोक यादव, अरुण सिंह, देवब्रत दूवे, कृष्णा पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।