अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सपा बलिया के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव का सड़क दुर्घटना में निधन

-राजधानी लखनऊ में हुई घटना

-मार्निंग वाक के लिए जाते समय स्कार्पियो ने मारा धक्का, मौके पर ही मौत

शशिकांत ओझा

बलिया : समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष गड़वार थाना क्षेत्र के बिसुकिया निवासी राजमंगल यादव नहीं रहे। लखनऊ में मार्निंग वाक के लिए स्कूटी से जाते समय एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। घटनास्थल ही जिलाध्यक्ष ने दम तोड़ दिया।

राजमंगल यादव की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी। बताया जा रहा है कि सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव रविवार की सुबह लखनऊ में स्कूटी से जा रहे थे, तभी पिछे समाज एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जैसे ही घटना की जानकारी हुई वे तत्काल राजमंगल यादव के लखनऊ आवास पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष के परिजनों को ढाढस बधाया। पोस्टमार्टम के बाद मृत जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव शव लेकर लोग बलिया के लिए रवाना हुए। बलिया जनपद घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई।

शोक का चहुंओर वातावरण था। सनद रहे मृत जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव बलिया जिला पंचायत  के गड़वार थाना क्षेत्र के बिसुकिया गांव के रहने वाले थे। बलिया शहर से सटे गड़वार रोड में उनका आवास है। राजमंगल यादव बलिया जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भी संभाल भी चुके है। राजमंगल यादव को दो पुत्री और एक पुत्र है।