
-विकसित भारत संकल्प यात्रा
-देवकली व धर्मपुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन
-परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में की सहभागिता

शशिकांत ओझा
बलिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में ही देश व आमजन का असल विकास संभव हुआ है। बिना किसी भेदभाव के सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। उक्त बातें विकसित भारत संकल्प यात्रा में परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने कहीं।
विकासखंड हनुमानगंज के देवकली व धर्मपुरा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने किया। सांसद ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति जन-जन तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। कहा जब तक योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से नहीं पहुंचेगा देश का असल विकास नहीं होगा।
इस दौरान धर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान दर्जनों बच्चों का अन्नप्राशन व महिलाओं की गोदभराई का कार्यक्रम हुआ। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू, सुरेंद्र सिंह, समीप ठाकुर, अंजनी राय आदि मौजूद रहे।