Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

अधिशासी अधिकारी धर्मराज ने लिया आदर्श नगर पंचायत चितबडागांव का चार्ज

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : आदर्श नगर पंचायत चितबडागांव के अधिशासी अधिकारी का चार्ज गुरुवार दोपहर बाद आदर्श नगर पालिका रसड़ा के ईओ धर्मराज ने सात फरवरी गुरुवार को ग्रहण किया। नए अधिशासी अधिकारी को एक अतिरिक्त चार्ज का दायित्व शासन के निर्देश पर चेयरमैन अमरजीत सिंह ने दिया।

पूर्व के ईओ अनिल कुमार पर करोड़ों रुपए फर्ज़ी भुगतान मामले दोषी करार दिया जाने के बाद शासन ने अन्य जनपद स्थांतरित कर दिया। सभासदों ने उनको हटाने के लिए महीनों आंदोलन चलाया था। चितबडागांव की समस्याओं के तरफ नवागत ईओ धर्मराज का ध्यान आकृष्ट कराने पर कहा कि मुझे समय दीजिए अभी मैं नगर पंचायत चितबडागांव का चार्ज लिया हूं जल्द से जल्द नगरपंचायत की एक एक समस्याओं को निस्तारित करना मेरी प्राथमिकता होगी। नवजात और साथी अधिकारी ने गौशाला एवं कार्यालय का निरीक्षण भी किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking