
-खूब उड़ा गुलाल
-नगर के राधिका उत्सव गृह में भव्य आयोजन, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय मुख्य अतिथि


शशिकांत ओझा
बलिया : भारतीय जनता पार्टी मंडल सिकंदरपुर द्वारा अलविदा की नमाज के दिन होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। नगर के राधिका उत्सव गृह में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष के गृह मंडल के आयोजन में बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं की भीड़ रही।


होली मिलन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कार्यकर्ताओं को शुभकामना संदेश देते हुए होली की बधाई दी। जिलाध्यक्ष ने कहा होली शुरू से हमें खुशी और उत्साह देती है। होली का त्योहार हाल ही बीता है। इशारे इशारे में जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी एक बार और होली मनाएंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने सभी को शुभकामनाएं दिया और गुलाल लगाया। होली मिलन समारोह में खूब गुलाल उड़ा और होलीगीत गाया गया. सिकंदरपुर में एकबार और गंगा यमुना तहजीब का नजारा दिखा। दिन में अलविदा की नमाज़ अदा की गई और शाम को होली मिलन।



