Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नवनियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिलाई कर्तव्य परायणता की शपथ

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में जिला कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न गुरुवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने किया। 

शपथ ग्रहण समारोह में बोलते हुए उमाशंकर पाठक ने कहा कि आज तो शपथ ग्रहण हुआ है लेकिन अगले कुछ दिनों में 100 दिन का कार्यक्रम लेकर हम सबको चलना पड़ेगा जिससे कांग्रेस जन जन तक पहुंच सके। श्री पाठक ने कहा कि संगठन जब तक गांव गांव तक नहीं पहुंचता तब तक संगठन का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने अपना सौ दिन का कार्यक्रम नवनियुक्त पदाधिकारीयों के समक्ष रखा। शपथ ग्रहण समारोह में बोलते हुए विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि संगठन बिना कार्यकर्ताओं के रीढ़ विहिन हड्डी के समान है।

श्री तिवारी ने कहा कि आज लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस 6 सीट जीती है और आठ से दस ऐसे सीट रहे हैं जहां हम कम वोटो के अंतर से हारे हैं। 2027 के होने वाले चुनाव में हम अपने मेहनत और लगन के बल पर गठबंधन में अधिक सीटों के लिए दबाव बना सकते हैं। यह संगठन के बल पर हो सकता है।

सभा को संबोधित करने वालों में पुनीत पाठक प्रदेश प्रवक्ता, मकसूद आलम प्रदेश सचिव, जैनेंद्र पांडेय प्रदेश सचिव, अभिनव तिवारी गोलू अध्यक्ष युवक कांग्रेस, लल्लू सिंह, हीराराम पूर्व प्रधान मुख्य रहे। शपथ ग्रहण समारोह में सिद्धनाथ तिवारी, रामेश्वर तिवारी, शंकर शरण, सूर्यकांत यादव, इस्लाह, रहमान अबुल फैज इत्यादि लोग उपस्थित थे। संचालन अभिजीत तिवारी सत्यम ने किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking