Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जितने अधिक कार्यकर्ता बनेंगे पार्टी आगामी विधानसभा उतने अधिक मतों से जितेगी

-भाजपा का सदस्यता अभियान

-क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने बलिया में की सदस्यता अभियान की समीक्षा

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। संगठन के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है। जितना अधिक पार्टी सदस्य बनेंगे उतने ही अधिक मतों से पार्टी प्रत्याशियों को आगामी विधानसभा चुनाव में विजयश्री हासिल होगी। 

भाजपा द्वारा 11 से 17 सितंबर तक घर-घर जाकर सदस्य बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य में संगठन के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल संयोजक व मंडल प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगलवार को समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। इसके पीछे देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम व मेहनत लगी है। 11 से 17 सितंबर तक महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सबको प्रत्येक बूथ के प्रत्येक घर में पहुंच कर अधिकाधिक संख्या में भाजपा की सदस्यता से बूथ वासियों को 88 00 00 2024 नंबर पर मिस्ड काल के माध्यम से जोड़ना है। सभी मंडल अध्यक्षों को बुकलेट स्टीकर भी प्रदान किया गया। सदस्यता के जिला संयोजक जय प्रकाश साहू ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथ पर अधिक से अधिक सदस्य बनाए। इस मौके पर सभी मण्डल अध्यक्ष, प्रदीप सिंह, आलोक शुक्ला, संजय मिश्रा, स्वेता राय, जयप्रकाश जयसवाल, नितेश मिश्रा आदि लोग शामिल रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking