Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत जिला जज ने किया पौधरोपण

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया : महात्मा गॉंधी जयन्ती के अवसर पर एक ‘‘पेड़ मॉं के नाम‘‘ कार्यक्रम में न्यायाधीश आवास परिसर में स्थापित ‘‘नन्दन वन‘‘ में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पूर्व जनपद न्यायाधीश एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों द्वारा 14 कक्षीय न्यायालय परिसर एवं जनपद न्यायाधीश के आवास पर लाल चन्दन का 02 पौधा जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने रोपित किया।

कार्यक्रम में चन्दन, सागौन, अर्जून, युकेकलिप्टस, महोगनी एवं अन्य विभिन्न प्रकार के 80 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अमृतपाल सिंह द्वारा लाल चन्दन का पौध रोपण कर एक पेड़ मॉ के नाम कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। नरेन्द्र कुमार सिंह, पुनीत कुमार गुप्ता, श्रीप्रथम कान्त, महेश चन्द्र वर्मा, नीलम ढाका, ज्ञान प्रकाश तिवारी, राम कृपाल हरीश चन्द्रा, हरीश कुमार, पराग यादव, विराट मणि त्रिपाठी, श्री सुशांत गौड, अवनीश कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, चन्दन सिंह, प्रियंका यादव, सुरभि सिंह, उर्फी आजमी, आशुतोष सिंह, गार्गी शर्मा, कविता कुमारी, श्रीमती सृष्टि त्रिपाठी, श्री संजय कुमार गौड़, रवि करन सिंह एवं अन्य न्यायाधीशगण द्वारा एक पेड़ मॉ के नाम वृक्षरोपण कार्य किया गया। कार्यक्रम में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बलिया वीके आनन्द, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, अंजनी कुमार सिंह, अशोक कुमार यादव, डीपीओ नमामि गंगे सलभ, वन दरोगा अजय कुमार, अवनीश कुमार , वन रक्षक विजय कुॅवर, प्रियांशु सिंह, धर्मेन्द्र कुमार एवं दतात्रेय सिंह, अनील सिंह, अभिषेक चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking