अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

रेल मंत्रालय ने बलिया को भी दिया वंदे भारत का तोहफा

-भारतीय रेल का तोहफा

-लखनऊ से छपरा तक तक चलेगी यह विशेष ट्रेन, बलिया के सखथ सुरेमनपुर में भी रहेगा ठहराव

शशिकांत ओझा

बलिया : भारतीय रेल ने क्रांतिकारी जनपद बलिया को वंदे भारत ट्रेन का तोहफा दिया है। वंदे भारत ट्रेन लखनऊ से छपरा के बीच संचालित होगी। जनपद में बलिया स्टेशन के साथ साथ वंदे भारत ट्रेन का ठहराव सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर भी मिला है।

भारतीय रेल की सबसे बेहतरीन सेवा वाली ट्रेनों में शुमार वंदे भखरत ट्रेन की सेवा को बलिया जनपद से जोड़ने के लिए लखनऊ से छपरा के बीच प्रायोगिक तौर पर चलाया जाएगा। यदि वंदे भारत ट्रेन को यात्रियों का स्नेह मिला तो यह स्थाई तौर पर भी संचालित होगी। भारतीय रेल के विश्वस्त सूत्र की माने तो वंदे भारत का परिचालन 25 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। ट्रेन लखनऊ से दगन में 02:15 बजे छपरा के लिए रवाना होगी। बलिया में वंदे भारत ट्रेन रात्रि 08:23 बजे पहुंचेगी। छपरा में ट्रेन रात 09:30 मिनट पर पहुंचेगी। छपरा स्टेशन से  से वंदे भारत ट्रेन रात 11:00 लखनऊ के लिए रवाना होगी। रात 12:05 बजे बलिया पहुंचेगी। वंदे भारत सुबह 06: 30 बजे पहुंचेगी। सुरेमनपुर में भी वंदे भखरत का ठहराव दोनों तरफ से है।

राज्यसभा सांसद के निवेदन वाली नहीं है यह वंदे भारत

राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने रेलमंत्री से मुलाकात कर वाराणसी से जसीडीह तक की वंदे भारत को बलिया की तरफ से करने का आग्रह किया था। वह वंदे भारत संचालित हो चुकी है। वह दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर चल रही है। सूत्रों की माने तो यह वंदे भारत भारतीय रेल का बलिया को विशेष तोहफा है।