Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

समाजवादी पार्टी स्टार प्रचारकों की सूची में बलिया के दो राजनेता भी

-विधानसभा उपचुनाव हेतु

-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी संग मिठाई लाल भारती भी

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : समाजवादी पार्टी ने वर्तमान चुनावों के दौर में अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट निर्वाचन आयोग को दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव द्वारा आयोग को दी गई सूची में बलिया के दो राजनेताओं ने स्थान सुनिश्चित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी सहित अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती सपा स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर विधानसभा का उपचुनाव होना है। उपचुनाव समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। सपा सभी नौ सीटों को अपनी झोली में डालना चाह रही है तो भाजपा सभी की सभी नौ सीटें अपने कब्जे में करना चाह रही है। विधानसभा उप चुनाव में उम्मीदवारों के प्रचार और क्षेत्र दौरा के लिए स्टार प्रचारकों की सूची सभी दलों को आयोग के पास देनी होती है। सपा ने निर्वाचन आयोग को जो सूची सौंपी है उसमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी व अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती (दोनों बलिया) शामिल हैं।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking