Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

रेलवे स्टेशन पर स्थापित तिरंगे झंडे के सम्मान में तिरंगा यात्रा और महोत्सव

-शहीद पार्क चौक में

-तिरंगा झंडा स्थपना के सूत्रधार रिपुंजय रमण पाठक “रानू” का आयोजन

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : रेलवे स्टेशन पर स्थापित जनपद के सबसे बड़े तिरंगा झंडे के सम्मान में प्रतिवर्ष की भांति गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा और तिरंगा महोत्सव शहीद पार्क चौक में आयोजित हुआ। आयोजन तिरंगा फाउंडेशन और तिरंगा झंडा स्थापना के सूत्रधार रहे छात्र नेता सामाजिक कार्यकर्ता रिपुंजय रमण पाठक “रानू” के द्वारा हुआ। महोत्सव में भव्य सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ।

कार्यक्रम की शुरूआत चौक कार्यक्रम स्थल से हुई। यात्रा रेलवे स्टेशन होते हुए चित्तू पांडेय चौराहे पर गई। यात्रा विशुनीपुर मस्जिद होते हुए मालगोदाम तिराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल पर आकर पूर्ण हुई। तिरंगा यात्रा के बाद तिरंगा महोत्सव का आगाज हुआ. सामूहिक राष्ट्रगान के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। लोकगीत गायक आशुतोष याधव और रीतू राय को दर्शकों और श्रोताओं ने खूब सराहा। आयोजक रिपुंजय रमण पाठक ने सभी का आभार जताया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *