Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बैरिया पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ पकड़ा 425 पेटी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

-पुलिस को सफलता
-माझी पुल से पहले ही पुलिस ने शराब लदी पिकप पकड़ने में पायी सफलता


शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बैरिया पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ एक पिकप पर लदी 425 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव अपनी टीम के साथ बैरिया पुलिस के प्रनि राकेश कुमार सिंह मय हमराह व एसओजी प्रभारी उनि हितेश सिरोही मय टीम के माँझी पुल के पहले ही एक पिकअप पर अभियुक्त मंजीत वर्मा पुत्र राजेश वर्मा निवासी सिंहाचौर थाना गड़वार व अमरजीत कुमार सिंह पुत्र चन्द्रहास सिंह निवासी भवन टोला जयप्रकाश नगर थाना बैरिया को गिरफ्तार किया। पिकप की तलाशी ली गयी तो पिकअप में 425 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 3672 लीटर) बरामद हुई। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय के सिपुर्द कर दिया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking