अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

लोकसभा सलेमपुर के योगेश्वर सिंह के होली मिलन में जलवा बिखेरेंगे गोलू राजा

-होली मिलन समारोह 26 को
-योगेश्वर सिंह के निजी आवास कुसौरा में होगा आयोजन, भव्य तैयारी

शशिकांत ओझा

बलिया : लोकसभा क्षेत्र 71 सलेमपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी योगेश्वर सिंह द्वारा प्रति वर्ष की भांति होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। होली मिलन समारोह में प्रसिद्ध लोकगायक गोलू राजा और अदिति राज अपना जलवा बिखेरेंगे। आयोजन योगेश्वर सिंह के आवास कुसौरा में आयोजित है।


विधानसभा क्षेत्र बांसडीह के ग्राम पंचायत कुसौरा में योगेश्वर सिंह के निजी आवास पर होली मिलन समारोह की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। आयोजन का समय 11 बजे से नियत है। होली मिलन समारोह में सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के साथ जनपद के लोगों के पहुंचने की संभावना है। आयोजक समाजसेवी योगेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को आमंत्रित किया है। होली मिलन समारोह में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन है। प्रसिद्ध भोजपुरी लोकगायक गोलू राजा और अदिति राज का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।