
शशिकांत ओझा
बलिया : पूर्वांचल ब्राह्मण शिरोमणी पं. गोरखनाथ उपाध्याय के पौत्र वरिष्ठ भाजपा नेता पं. राजीव उपाध्याय की धर्मपत्नी के निधन से जनपद ही नहीं पूरा पूर्वांचल मर्माहत है। उजियार घाट स्थित उनके आवास गंगा भवन पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा हुआ है। भाजपा नेत्री स्मृति सिंह ने भी उनके आवास पहुंच शोक जताया।
पं. राजीव उपाध्याय का निधन इलाज के दौरान अपोलो अस्पताल दिल्ली में रविवार की देर रात हो गया था। सोमवार को वाराणसी हरिश्चन्द्र घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि पं. राजीव उपाध्याय के पुत्र हर्ष उपाध्याय ने दिया। उसके बाद पं. उपाध्याय का परिवार पैतृक गांव उजियार आ गया। मंगलवार को उनके आवास पहुंच शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा रहा। जनपद की महिला भाजपा नेत्री स्मृति सिंह (पूर्व प्रधान रतसर) गंगा भवन पहुंच राजीव उपाध्याय से मुलाकात की और शोक जताया। स्मृति सिंह के साथ भानु प्रकाश सिंह बब्लू, मुक्तानंद सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।
वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद उपाध्याय ने जताई संवेदना
जनपद के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद उपाध्याय ने भी गंगा भवन पहुंच पं. राजीव उपाध्याय से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई।
बैरिया के सीबी मिश्र ने जताई संवेदना
विधान सभा क्षेत्र बैरिया के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र ने भी गंगा भवन पहुंच पं. राजीव उपाध्याय से मुलाकात कर संवेदना जताई।