
-जन्मदिन की बधाई देने वालों का लगा रहा तांता, सभी ने सोशल मीडिया पर कहा हैप्पी बर्थडे
शशिकांत ओझा
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुत्रवधू और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की धर्मपत्नी डा. सुषमा शेखर सावन के अंतिम सोमवार को सोशल मीडिया पर पूरे दिन छायी रहीं। कारण उनके जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता पूरे दिन लगा रहा।
विधानसभा क्षेत्र फेफना की वरिष्ठ भाजपा नेता डा. सुषमा शेखर का जन्मदिन पांच अगस्त को था। संयोग से इसी दिन सावन का अंतिम सोमवार भी था। सुबह से ही विधानसभा क्षेत्र के शुभेच्छु जनों ने डा. सुषमा शेखर को जन्मदिन की बधाई देना शुरू किया। सोशल मीडिया पर देखते ही देखते डा. सुषमा शेखर छा गईं। बहुत शुभेच्छु जनों ने तो यहां तक लिखा की भगवान भोलेनाथ के प्रिय दिन आपका जन्मदिन है तो भगवान की कृपा आप पर है आप राजनीति के तारा मंडल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिष्ठा को और ऊपर ले जाएं। भाजपा नेता डा. सुषमा शेखर ने सभी को साधुवाद दिया।