-आस्था का आयोजन
-पूर्व सचिव प्रबंधक वाईएन उपाध्याय के प्रयागराज अशोक नगर आवास पर आयोजन
-कुष्ठ आश्रम के लोगों में कंबल वितरण तो लड़कियों को दिया गया सिलाई मशीन

शशिकांत ओझा
बलिया : भारत ही नहीं दुनिया में आस्था के केंद्र श्री सत्यसांई बाबा का 100वां जन्मदिन प्रयागराज के अशोक नगर में सतीश चंद्र कालेज बलिया के पूर्व प्रबंधक सचिव स्व. वाईएन उपाध्याय के आवास पर मनाया गया। इस दौरान कुष्ठ आश्रम के लोगों को कंबल तो लड़कियों को सिलाई मशीन वितरित किया गया।

श्री सत्यसांई बाबा के जन्मदिन आयोजन के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता पं राजीव उपाध्याय ने जिलाधिकारी को अंगवस्त्रम और बुके देकर सम्मानित किया। आस्था के केंद्र श्री सत्यसांई बाबा को सभी ने नमन किया। जन्मदिन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के उन वर्ग के लोगों की सेवा थी जिन्हें लोग अक्सर स्वीकार करने से कतराते हैं। इसी क्रम में आयोजक राहुल उपाध्याय ने कुष्ठ आश्रम के लोगों को कम्बल और लड़कियों में सिलाई मशीन का वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा ने आयोजन के उद्देश्य को पुनीत बताया। वरिष्ठ भाजपा नेता पं राजीव उपाध्याय ने कहा कि श्री सत्यसांई बाबा हमलोगों के आस्था के केंद्र हैं। इस अवसर पर सत्य प्रकाश उपाध्याय, नीरज उपाध्याय, जयप्रकाश उपाध्याय, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, संजीव उपाध्याय, पियूष उपाध्याय, मनीष उपाध्याय, राजकुमार उपाध्याय और रिटू उपाध्याय उपस्थित रहे। अंत में आयोजक राहुल उपाध्याय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।





