अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

गड़वार थाना क्षेत्र में 10वीं छात्रा संग गैंगरेप का मामला

-पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच ली जानकारी, दिया आवश्यक निर्देश
-कहा सभी आरोपियों के विरुद्ध की जाएगी कड़ी कार्रवाई

शशिकांत ओझा

बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। घटना 15 फरवरी शिवरात्रि के दिन की है, ,जब छात्रा खेत में शौच के लिए गई तभी उसके साथ सामूहिक दुराचार हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की तथा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता को 10वीं की परीक्षा देने जाना था। इससे पहले पीड़ीता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। छात्रा के हाथ में दर्द होने पर उसने घटना के बारे में बताया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार, शौच के लिए गई छात्रा के साथ पांच लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसके घर वालों को मार दिया जाएगा और घटना का वीडियो वायरल कर दिया जाएगा इसी डर से छात्रा चुप थी।

पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने बताया कि गड़वार थाना को 15 फरवरी की घटना की सूचना मिली है। बताया चार नामजद और एक अज्ञात लड़के ने नाबालिग छात्रा को डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और लोगों से बातचीत की जा रही है। एसपी ने पुष्ट किया तहरीर के आधार पर चार लोग नामजद हैं और एक अज्ञात है। उन्होंने बताया कि घटना 15 फरवरी की शाम की है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि वे पीड़िता से बात करेंगे और इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।