
-आईटी की छापेमारी
-लखनऊ गोमती नगर विपुल खंड आवास और दफ्तर पर छापेमारी

शशिकांत ओझा
बलिया : विधानसभा क्षेत्र रसड़ा से बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ आवास और कार्यालय पर बुधवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की बसपा विधायक भी छापेमारी के समय अपने आवास पर ही मौजूद रहे। भारी संख्या में पहुंचे अधिकारियों ने घंटों मकान के अंदर जांच पड़ताल की।
बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी हुई। विधायक उमाशंकर सिंह की एक कंपनी प्रदेश में कंस्ट्रक्शन का काम करती है। छात्र शक्ति इंफ्रास्ट्रक्चर विधायक की कंपनी का नाम है। लखनऊ के गोमती नगर में ही छात्र शक्ति इंफ्रा कंसट्रक्शन का कार्यकाल भी लखनऊ में ही है। विधायक आवास पर बुधवार को लगभग 10 बजे आठ गाड़ियों से इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची और दाखिल हुई। छापामारी के दौरान अंदर आने और अंदर से जाने की अनुमति नहीं थी। विधायक के आवास पर छापेमारी की चर्चा पूरे प्रदेश सहित जनपद भर में हो रही है।








