अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सिकंदरपुर सपा के गढ़ मासूमपुर, सोनपुरवा, करियापार (खोंचा) में पूर्व विधायक संजय यादव का भव्य स्वागत

-रिपोर्ट धरातल की
-प्रत्येक गांव के ग्रामीणों ने अपने अपने घर किया स्वागत अभिनंदन
-ग्रामीणों ने दिल से दिया आश्वासन, मिशन 2027 आपका ही

शशिकांत ओझा

बलिया : जनपद के विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर में समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले मासूमपुर, बहेरी, सोनपुरवा, करियापार (खोचा) में सोमवार को पूर्व विधायक संजय यादव को गजब का स्वागत हुआ। प्रत्येक गांव के ग्रामीणों ने अपने अपने घर स्वागत अभिनंदन किया। सभी ने पूर्व विधायक संजय यादव को आश्वस्त किया कि मिशन 2027 आपका ही है। ग्रामीणों ने गत चुनाव में अपनी चूक पर अफसोस भी जताया।

होली पर्व के बाद पूर्व विधायक संजय यादव ने अपने आवास पर जनसुनवाई करते हुए आगंतुक सैकड़ों लोगों से मुलाकात की। उसके बाद पूर्व विधायक क्षेत्र भ्रमण को निकले। पूर्व विधायक का काफिला सपा के गढ़ मासूमपुर, बहेरी, सोनपुरवा, करियापार, खोचा गांवों में पहुंचा। प्रत्येक गांव में घर घर पूर्व विधायक संजय यादव का गजब का स्वागत अभिनंदन किया। सभी ने संजय यादव के समर्थन में नारा भी लगाया। सभी ने पूर्व विधायक संजय यादव को दिल से आश्वस्त किया कि मिशन 2027 आपही का है। पूर्व विधायक संजय यादव का भी इस क्षेत्र से इतना प्यार समर्थन आशीर्वाद पाकर दिल गदगद हुआ और सीना 56 इंच का हो गया। विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर में मिशन 2027 को लेकर बह रही इस लहर से जहां संजय यादव को राहत मिल रही है वहीं कई जगह लोग बहुत आहत हैं। धरातल पर दिन भर भ्रमण के बाद लगा कि निश्चित तौर पर क्षेत्र में संजय संजय की लहर है।