
-आपका सेवक आपके द्वार
-नगर पंचायत रतसर में उमड़ा पब्लिक का जनसैलाब, चहुंओर हुआ जय जय
-आधी आबादी का अथाह प्यार देख लगा निश्चित कोई उपेंद्र के टक्कर में नहीं


शशिकांत ओझा
बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी इन दिनों अपनी अपनी विधानसभा 360 फेफना में पदयात्रा पर हैं। आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत वह विधानसभा क्षेत्र की एक गए भूमि को पैदल चल माप रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र की जनता का अथाह प्यार भी उन्हें मिल रहा है। पदयात्रा में आधी आबादी का अथाह प्यार देख लगा रहा है कि पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के टक्कर में कोई नहीं है। चहुंओर पूर्व मंत्री की जय-जयकार हो रही है।








आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जारी पदयात्रा जब रतसर पहुंची तो वहां की देवतुल्य जनता ने इसका बड़े प्यार से, हृदय से अभिनंदन किया। जनसैलाब के रूप में उमड़े जनता के स्नेह, विश्वास और उत्साह ने इस पदयात्रा को अत्यंत भव्य, ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बना दिया। जन-जन की यह सहभागिता इसे एक कार्यक्रम से इतर कर रही थी। माताओं-बहनों का आशीर्वाद, युवाओं का जोश, किसान भाइयों का विश्वास और वरिष्ठजनों का स्नेह पदयात्रा की सबसे बड़ी शक्ति रहा। सभी के अपार प्रेम, सहयोग और समर्थन ने सेवा, समर्पण और जनहित के इस संकल्प को और अधिक दृढ़ता प्रदान की। रतसड़ की पावन धरती पर उमड़ा यह जनसमर्थन स्पष्ट संदेश देता है कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही जनसेवा की सबसे बड़ी पूंजी है। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सभी देवतुल्य नागरिकों के प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।







