
-सीबीएसई 10वीं का परिणाम
-विद्यालय के छात्र चैतन्य कुमार ने अर्जित किया सर्वाधिक अंक

शशिकांत ओझा
बलिया : सीबीएसई ने बुधवार को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। चैतन्य कुमार ने 95 फीसदी अंक अर्जित कर विद्यालय सहित अपने परिवार का मान बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। सभी विद्यार्थियों ने हाईस्कूल की सीमा को पार कर इंटरमीडिएट में कदम रखा। जमुना राम मेमोरियल स्कूल के क्षितिज मंडल में इस बार जिन जिन सितारों ने अपनी चमक ठीक ठाक बिखेरी उनमें चैतन्य कुमार, अर्पित मिश्र, शजल शेखर तिवारी, आयुष्मान सिंह, अविरल तिवारी, रोहन गिरि, आस्था गुप्ता, शगुन सिंह आदि शामिल रहे। विद्यालय के निदेशक तुषार नंद , सह निदेशक सौम्या प्रसाद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह सहित सभी अध्यापकों ने हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को अपना शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



