अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

रिजल्ट आते ही खुशी से झूमें आरके मिशन के छात्र-छात्राएं

-सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम
-रिजवाना परवीन ने अर्जित किया सबसे अधिक अंक

शशिकांत ओझा

बलिया : आरके मिशन स्कूल सागरपाली बलिया के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई के घोषित परीक्षा परिणाम में सत प्रतिशत सफलता प्राप्त किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय के छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।
रिजवाना परवीन ने 94.5%, आदर्श कुमार 94%, अरमान खान 94%, अनामिका चौबे 93%, सृष्टि पांडेत 93%, कीर्ति सिंह 91.5%, आराध्या मिश्रा 90.5%, राधा पांडेय 90.2% और मुकेश यादव ने 90.02 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।

विद्यालय के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए प्रत्येक छात्र को 2100 रुपए उपहार स्वरूप भेंट किया एवं माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रबंधक ने कहा कि सफलता सीधे तौर पर मेहनत पर निर्भर करती है। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अनवरत प्रयास करना ही सफलता की कुंजी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता की शुरुआत ही मेहनत और लगन से होती है। और सफलता प्राप्त करने का सबसे बड़ा साधन है परिश्रम। परिश्रम ऐसी शक्ति है जो कठिनाइयों को अवसर में बदल देती है। विद्यालय के शिक्षक राकेश चौबे, संतोष सिंह, सुनीता ज्योति, राजीव सिंह, संध्या सिंह, प्रशांत मौर्य, धर्मेंद्र वर्मा, अंजनी सिंह ,नईम अंसारी, राजीव पांडेय, क्षितिज श्रीवास्तव और स्वाति श्रीवास्तव आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए बधाइयां दीं।