अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

शौर्य पूर्वक हुआ वरिष्ठ भाजपा नेता पं राजीव उपाध्याय के पौत्र का मुंडन

-पारिवारिक आयोजन
-सरयां स्थित उनके आवास ऐतिहासिक गंगा भवन में हुआ आयोजन
-यूपी बिहार से हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने दिया अपना आशीर्वाद

शशिकांत ओझा

बलिया : पूर्वांचल ही नहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रसिद्ध पं. गोरख नाथ उपाध्याय के वंशज वरिष्ठ भाजपा नेता पं राजीव उपाध्याय के पौत्र का मुंडन संस्कार बड़े ही धूमधाम से शौर्य पूर्वक संपन्न हुआ। पं राजीव उपाध्याय के एतिहासिक आवास गंगा भवन में आयोजन हुआ। यूपी और बिहार से हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पं राजीव उपाध्याय के पौत्र को अपना आशीर्वाद दिया।

धर्म शास्त्र और पंचांग की मुहुर्त के अनुसार गुरुवार की सुबह मुंडन संस्कार गंगा तट पर हुआ। गंगा तट पर स्थित उनके आवास गंगा भवन में मुंडन संस्कार भोज का आयोजन हुआ। देर रात तक लोगों का आना जाना लगा रहा। आयोजन में पं राजीव उपाध्याय के परिजनों रिश्तेदारों शुभचिंतकों सहित बहुतेरे लोगों का आगमन हुआ। आयोजन में वरिष्ठ भाजपा नेता डा सुषमा शेखर, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अकमल नईम खां मुन्ना, फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री स्मृति सिंह, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय बबुआ जी, वरिष्ठ सपा नेता शैलेश चौधरी पप्पू, बैरिया के प्रसिद्ध सीबी मिश्र, भाजपा नेता वंश नारायण राय, कांग्रेस नेत्री पुनम पांडेय, विजयानंद पांडेय, जितेन्द्र राय, व्यवसायी जयशंकर प्रसाद, बब्लू कुमार आदि ने पं राजीव उपाध्याय के पौत्र को दीर्घायु और यशस्वी होने का आशीर्वाद दिया। वरिष्ठ भाजपा नेता पं राजीव उपाध्याय सभी आगंतुकों की आगवानी बड़े मनोयोग से करते दिखे।