-जिम्मेदार कौन
-अपने कनैला पेट्रोल पंप पर सुबह से दिलवा रहे थे पेट्रोल
-एक उपभोक्ता करने लगा बदतमीजी और किया हाथापाई

शशिकांत ओझा
बलिया : कनैला इंडियन आयल के पेट्रोल पंप के संचालक पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के भतीजे अभिषेक चौधरी “मोहित” सुबह से ही उपभोक्ताओं को पेट्रोल दिलवा रहे थे। गड़वार थाने में चौकीदार और सफाई का कार्य करने वाला एक उपभोक्ता बन कर आया और पंप पर बदतमीजी करने लगा। इतना ही नहीं उसने पंप संचालक पूर्व मंत्री के भतीजे संग हाथापाई भी किया। गड़वार पुलिस आयी भी तो उसको थाने पर बुलाने की बात कह पंप से हटा दिया और फिर खुद चली गई। ऐसे में सवाल है कि यदि पंप मालिकों संग उपभोक्ता हाथापाई करेंगे तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।

कनैला स्थित इंडियन आयल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ थी। पेट्रोल पंप संचालक अभिषेक चौधरी खुद खड़ा होकर लोगों को पेट्रोल दिलवा रहे थे। एक उपभोक्ता क़तार तोड़ कर जल्दी पेट्रोल लेने की जुगत में था। उपभोक्ता भी इसका विरोध करने लगे तो पंप पर कार्य कर रहे कर्मचारियों ने विरोध किया तो वह उपभोक्ता पेट्रोल पंप कर्मचारियों से उलझने लगा। अब पंप संचालक पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के भतीजे अभिषेक चौधरी आकर मामला पूछे तो वह उनसे भी उलझने लगा और हाथापाई करने लगा। ऐसे में एक बड़ा सवाल यह है कि अगर किसी को तेल नहीं मिले तो पंप संचालक पर कार्रवाई होगी पर जब पंप संचालक से उपभोक्ता हाथापाई करेंगे तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
थाने का चौकीदार निकला बदतमीजी करने वाला उपभोक्ता
कनैला पेट्रोल पंप पर संचालक के साथ हाथापाई और बदतमीजी करने वाला उपभोक्ता गड़वार थाने का चौकीदार निकला, वह थाने पर सफाई का कार्य भी करता है। पंप पर आते ही उसकी बदतमीजी सभी को अगर रही थी। जब पुलिस आई तो पता चला कि वह चौकीदार है और थाने पर सफाई का कार्य भी करता है। वह पेट्रोल पंप पर इस अंदाज में रंग रहा था कि वह थाना प्रभारी है। पुलिस वालों ने उसे थाने पर बुलाने की कह छोड़ दिया और खुद चले गए। ऐसी स्थिति में यदि पुलिस पंप संचालक का साथ भी नहीं देगी तो क्या होगा।

