अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों से वाकिफ हुई आम जनता

-जन संवाद कार्यक्रम
-नगर पंचायत रतसर के भीखा भगत पोखरा परिसर में हुआ भव्य आयोजन
-पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह अतिथि
-पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और रवींद्र कुशवाहा की भी रही मौजूदगी
-मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी और पूर्व मंत्री राजधारी भी रहे मौजूद
-आयोजक पूर्व मंत्री नारद राय ने सभी आगंतुकों का किया अभिवादन

शशिकांत ओझा

बलिया : आदर्श नगर पंचायत रतसड़ कलां के भीखा भगत पोखरा परिसर में विशाल जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हल्की फुल्की बरसात के बीच भी जन संवाद कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ा। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों पर संवाद हुआ। जन संवाद कार्यक्रम में बतौर अतिथि पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री राजधारी, महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरि ने जनता से सरकार की उपलब्धियों को बताया तथा संवाद किया। वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री नारद राय ने सभी अतिथियों आगंतुकों का स्वागत किया तथा आभार ज्ञापित किया।

जन संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सबसे पहले मोदी और योगी सरकार की अच्छाई के बाबत पब्लिक से ही पूछा, लोगों ने कहा सरकार अच्छी है। कहा सरकार गरीबों के लिए उत्सव भवन बन रहा है। कहा 826 ब्लाक प्रदेश में हैं सभी जगह हेल्थ सेंटर बन रहा है। कहा हर गांव घर घर कूड़ा उठाने का काम सरकार ने किया। विपक्ष वोट के लिए हर काम का विरोध कर रहा है। कहा पिछली सरकार में वन डिस्ट्रिक वन माफिया होते थे अब वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट हो रहा है। कहा विपक्ष नहीं चाहता आप आत्मनिर्भर बनो। महिला आरक्षण का विरोध विपक्ष ने किया। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा मानसून सत्र में सपा टूटेगी। कहा सपा और कांग्रेस दोनों दगे हुए कारतूस है। सपा 2027 में 27 सीट भी नहीं जीत पाएगी ‌। सपा हमको बकचोद समझती है। सपा नेता रात में योगी जी को गुलदस्ता देते हैं। कहा अखिलेश ने मुझे तलाक दिया हमने कबूल कर लिया। कहा गांव अब विकास की ओर जा रहा है सपा कांग्रेस विनाश की ओर ले जा रही थी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जन संवाद कार्यक्रम आयोजन के लिए नारद राय को धन्यवाद दिया। मोदी के 12 वर्ष और 9 वर्ष की योगी की उपलब्धियों की चर्चा की। भाजपा सुभासपा के मिलन का मतलब बताया। 2027 में सभी सीटें एनडीए जितेगी। होली दीवाली में मुफ्त सिलेंडर सरकार देती है। सरकार ने महिलाओं की इज्ज़त का ख्याल किया ‌12 करोड़ शौचालय सरकार ने बनाया। 2029 तक कोई भी व्यक्ति बिना पक्का मकान का नहीं रहेगा। कहा सरकार ने गरीबों को देशहित से जोड़ा। कहा योग दिवस सरकार ने दुनिया को दिया। कहा देश प्रदेश का ही नहीं बलिया का भी विकास हो रहा है। मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा मोदी और योगी सरकार ने गरीबों, महिलाओं के उत्थान का काम किया है। सरकार ने लोगों के जीवन में उजाला लाने का काम किया। एनडीए सरकार ने अपने वादों को पूरा किया। कोरोना काल की चर्चा मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी किया। मोदी ने कहा देश मेरा परिवार है किसी का चूल्हा बुझना नहीं चाहिए। निःशुल्क राशन दिया। आयुष्मान योजना की चर्चा की‌। सरकार की उपलब्धियों की चर्चा कराने के लिए नारद राय का धन्यवाद दिया। पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि आज बहस हो रही है जाति की। लोहिया एक बार लोकसभा में कहा था कि भारत ऐसा देश है जहां राम की मर्यादा, कृष्ण का विवेक और शंकर का त्याग ही सनातन का मूल है। बलिया जनपद देश नहीं दुनिया को संदेश देने वाला है। रतसर के सहजानंद सिंह को मस्त ने याद किया। देश की श्रृषि कृषि परंपरा को बढ़ाना होगा नारद राय यही कर रहे हैं। स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को संकल्प दिलाया। पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा जब मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना था तो विरोधी दल ने गठबंधन बनाकर नारा दिया की संविधान खतरे में है। राहुल गांधी वादा किया था कि हम आठ आठ हजार देंगे। भाजपा को उम्मीद थी कि प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। विरोधियों ने अफवाह फैलाकर हमारी सीट कम कर दी। आगाह करते हैं कि योगी मोदी ने अच्छा किया है तो विरोधी चुप नहीं होंगे। अयोध्या कांड उदाहरण है। 2027 में सजग रहना है। पूर्व मंत्री राजधारी ने कहा मोदी और योगी के नेतृत्व में सरकार समृद्धि की राह पर चल रहा है ‌ पहले बड़े पैमाने पर संगठित अपराध होता था आज ऐसा नहीं है। अपराधी या तो जेल में हैं या भगवान को प्यारे हो गए। मोदी सरकार ने देश भर में आम जन को सेवा दिया, इज्जत घर, उज्जवला योजना की सुविधा दी‌ हमारी सीमाओं की तरह कोई देखने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता। आज देश प्रदेश चतुर्दिक विकास को रहा है। जन संवाद कार्यक्रम को महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरि जी महाराज पीठाधीश्वर श्रीनाथ मठ, अजय राजभर चेयरमैन नगर पंचायत, भाजपा जिला मंत्री विजया लक्ष्मी सिंह, रुद्र प्रताप सिंह ने संबोधित किया। जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा संजय मिश्रा और संचालन प्रदेश प्रवक्ता सुभासपा सुनील सिंह ने किया। पवन सिंह ने सभी का स्वागत किया।

इनकी रही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

जन संवाद कार्यक्रम में लोक गायक गोलू राजा, मनोहर सिंह, अल्का सिंह पहाड़ियां, सन्नी पांडेय, भावना सिंह ने सांस्कृतिक मंच संभाला।