
-हुआ लोकार्पण
-पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी के साथ चेयरमैन अमरजीत सिंह ने काटा फीता

शशिकांत ओझा
बलिया : आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव की जनता जनार्दन को लगभग वह सभी सुविधाएं चेयरमैन अमरजीत सिंह मुहैया करा रहे हैं जिस पर उसका हक है। इसी क्रम में पवित्र सावन माह के शुभ आगमन पर नगर पंचायत चितबड़ागांव ने जनहित को ध्यान में रखते हुए नगरवासियों को विकास की एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली। दी। गुरुवार को वार्ड संख्या-4 मालवीय नगर में माडल यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण हुआ। चेयरमैन अमरजीत सिंह ने पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के साथ यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया।





इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि आजादी के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में नगर पंचायत चितबड़ागांव निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। जिले की सबसे पुरानी नगर पंचायत में अध्यक्ष अमरजीत सिंह के नेतृत्व में कराए जा रहे जनहित के कार्य विकास और सुशासन की मिसाल हैं। नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य आम लोगों के जीवन को आसान बनाने के साथ क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की है और उसी सोच के अनुरूप नगर में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।


नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि पवित्र सावन माह के शुभ अवसर पर जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। वार्ड संख्या-4 में वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान इस नाला निर्माण से होगा, जबकि मॉडल यात्री प्रतीक्षालय यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सम्मानजनक प्रतीक्षा स्थल उपलब्ध कराया गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी सहित मंचासीन अतिथियों का अंगवस्त्रम देकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह के अंत में उन्होंने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों में निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम सभासद सूर्य प्रताप सिंह ‘नन्दू’, अखिलेश सिंह, विनय तिवारी, मनोज कन्नौजिया, अमित वर्मा, शौकत सहोराब, कमरुद्दीन खां सहित नगर पंचायत के सभी सभासद, प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


