अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

साईं बाबा स्थापना दिवस पर हुआ अभिषेक व भव्य समरसता भोज

शशिकांत ओझा

बलिया : मनियर कस्बा स्थित बहेरापार में साई बाबा के स्थान पर वार्षिक पूजनोत्सव का आयोजन गुरुवार को समाजसेवी मुख्य यजमान उमा ग्रुप ऑफ़ कंपनी के चेयरमैन रौशन सिंह चन्दन के नेतृत्व मे किया गया।

इस सम्बन्ध में श्री चन्दन ने बताया कि मुख्य पुरोहित ददन पाठक द्वारा विधिविधान के साथ साई बाबा की पुजा किया गया। श्री चंदन ने बताया कि 2017 गांव के उत्तर टोला में साईं बाबा की मूर्ति स्थापना किया गया। सबसे आज तक कस्बे में साईं बाबा श्रद्धा और सम्मान के साथ करने के लोगों द्वारा उनकी पूजा अर्चना की जाती है। पूजन उत्सव में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। जिसमें प्रमुख रूप से मौक़े पर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, बांसडीह विधानसभा समाजवादी पार्टी अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह, भाजपा नेता गोपाल जी युवा, कांग्रेस नेता डॉ विनोद उपाध्याय, अजय सिंह, विजेंद्र सिंह, डीसी मास्टर साहब, कुंजबिहारी मास्टर साहब, संदीप सिंह, विनय सिंह, अरुण दूबे, अरविन्द सिंह, धनंजय सिंह, कुणाल सुधान्शु, मृतुन्जय सिंह, रिंकू सिंह, मदनपाल सिंह, उमेश सिंह आदि सहित कस्बे और आस पास के सैकड़ों नर नारियों ने प्रसाद ग्रहण किया।