अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

रसोइयों का बढ़ा मानदेय, गंगा बहुद्देशीय सभागार में सम्मान समारोह

-₹2,000 से बढ़कर ₹3,000 हुआ मासिक मानदेय
-जनपद के लगभग 6300 प्रदेश रसोइयों को मिलेगा लाभ
-परिवहन मंत्री ने किया रसोइयों का सम्मान, दिया राखी का उपहार भी

शशिकांत ओझा


बलिया : प्रदेश के परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत बच्चों के लिए प्रतिदिन भोजन तैयार करने वाले रसोइयों का मानदेय योगी सरकार ने बढ़ा दिया है। अब रसोइयों कै प्रतिमाह तीन हजार रुपए मिलेंगे। रविवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में रसोइयों का सम्मान समारोह आयोजित कर राखी से पहले यह उपहार दिया गया ‌ सम्मान समारोह में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रसोइयों को सम्मानित किया। परिवहन मंत्री ने सभी रसोइयों को राखी उपहार स्वरूप एक एक साड़ी भेंट किया।


गंगा बहुद्देशीय सभागार में रसोइयों का सम्मान समारोह हुआ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि सहभाग किया। गंगा बहुद्देशीय सभागार में नगर विधानसभा के रसोइयों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सभी रसोइयों को सम्मानित किया और उन्हें एक एक साड़ी बतौर उपहार दिया। परिवहन मंत्री ने बताया कि सभी के मानदेय में एक हजार रुपए प्रतिमाह की बढ़ोत्तरी हुई है। साड़ी के लिए मिलने वाली राशि भी दोगुनी कर दी गई है। बताया कि रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कहा मुख्यमंत्री ने सभी रसोइयों को यह सुविधा दिया है कि दुर्घटना में निधन पर आश्रित को दो लाख का सहयोग दिया जाएगा। सभी रसोइयों को मुख्यमंत्री द्वारा रसोइयों को सम्मानित करने का लाइव टेलीकास्ट भी दिखाया गया। इस आयोजन में मुख्य विकास अधिकारी मौजूद रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने अभी का अभिवादन किया और आभार जताया। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया जनपद में 6300 रसोइयों को इसका लाभ मिलेगा।