अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा नेता अरुण सिंह बंटू बने भाजपा किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के मंत्री

-राजनीतिक नियुक्ति
-अब जनपद संगठन में दिखता रहा है बंटू सिंह का जलवा, अब दिखेगा गोरखपुर क्षेत्र में

शशिकांत ओझा

बलिया : बलिया नगर विधानसभा के महावीर नगर परिखरा निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण सिंह बंटू का भाजपा संगठन ने राजनीतिक कद बढ़ाया है। अरुण सिंह बंटू को भाजपा किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के समर्पित एवं कर्मठ नेता अरुण सिंह बंटू को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। इस नियुक्ति को उनके संगठनात्मक अनुभव, समर्पण, संघर्षशीलता एवं पार्टी के प्रति निष्ठा का सम्मान माना जा रहा है। अरुण सिंह बंटू इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी बलिया के जिला मंत्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष तथा सतीश चन्द्र कालेज छात्रसंघ के उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। विभिन्न संगठनात्मक पदों पर रहते हुए उन्होंने युवाओं को जोड़ने, संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी नई जिम्मेदारी से निश्चित रूप से किसान मोर्चा को मजबूती मिलेगी तथा किसानों के हितों, उनकी समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज को संगठन के माध्यम से और प्रभावी ढंग से उठाने का अवसर मिलेगा।