Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की तैयारी में जुटा प्रशासन
-कोतवाली में बैठक

-कोतवाली में बैठक
-निर्वाचित प्रधानों संग जनप्रतिनिधियों संग पुलिस ने की बैठक

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

रविशंकर पांडेय
बांसडीह (बलिया) : यूपी विधानसभा चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न होने के बाद अब जिला प्रशासन की नजर त्यौहारों पर है। जिसके मद्देनजर बांसडीह पुलिस द्वारा कोतवाली परिसर में क्षेत्र के सभ्रांत ब्यक्तियो, ग्राम प्रधानों संग शांति समिति की बैठक की आयोजित की गई।

होलिका दहन, क्षेत्र में आपसी भाईचारा के साथ सौहार्द कायम रहे। पुलिस सर्किल ऑफिसर प्रीति त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्रीय जनता का तीन मार्च को मतदान के दौरान शांति पूर्वक माहौल बनाने में अच्छा सहयोग रहा। सीओ ने कहा कि आगामी होली, शब्बे बारात भी खुशी पूर्वक मनाते हुए क्षेत्र में शांति का वातावरण बनाये। छोटी से छोटी घटनाओं के बारे में तुरंत अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराए यह उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है।

नगर पंचायत बांसडीह व ग्राम प्रधान सभी लोग सफाई, रात्रि में प्रकाश, आदि की व्यवस्था हो। कोतवाल राजीव मिश्र ने बताया कि पुलिस हमेशा सेवा में तत्पर है। खुशियों का त्यौहार प्रेम सौहार्द के साथ मनाया जाय। प्रेम से बढ़कर दुनियां में कुछ नहीं। हिन्दू मुस्लिम सभी बन्धुओं से दोनो त्योहारों पर आपसी भाईचारा कायम रहे। बैठक में मुख्य रूप से डा डीके शुक्ला, अभिषेक मिश्र मिंटू, रोहित कुमार साहनी, बसन्त कुमार, इरफान अहमद, बिनोद राजभर, जावेद अहमद, मु लुकमान, अब्दुल जलील आदि मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking