पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

मोदी प्रेमी एमएलसी एके शर्मा को सरकार में नहीं संगठन में मिली जगह

-प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने जारी की नई नियुक्ति वाली सदस्य सूची
-रिटायर्ड आईएएस एके शर्मा को सरकार में मंत्री बनाने की थी कयावद

बलिया : वीआरएस लेकर राजनीति में आए गुजरात कैडर के आईएएस एके शर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार में तो जगह नहीं पाई पर उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण पद मिला है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने एके शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाते हुए कई संगठन प्रमुख की सूची जारी की।

एके शर्मा को उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के निवासी हैं। जब उन्हें एमएलसी बनाया गया तभी से प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए जाने की चर्चा चल रही थी। संघ केन्द्रीय नेतृत्व सहित प्रदेश स्तर पर वार्ता भी हुई। फिर चर्चा होने लगी की उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर लगता है कि एके शर्मा अब संगठन में कार्य कर मिशन 2022संभालेंगे।