Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बने अवलेश सिंह

– बढ़ा राजनीतिक कद

– राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अखिलेश सिंह और अविनाश कुशवाहा को किया नामित

शशिकांत ओझा

बलिया : जनपद के कद्दावर वरिष्ठ नेताओं में शुमार अवलेश कुमार सिंह को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह देते हुए राष्ट्रीय सचिव नामित किया है। अवलेश सिंह के साथ राबर्ट्सगंज के अविनाश कुशवाहा को भी राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ही अभी तक जनपद की ओर से सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव के पद पर तैनात थे अवलेश सिंह जनपद से इस पद को धारण करने वाले दूसरे नेता हो गए हैं। अवलेश सिंह की तैनाती पर सपा नेताओं ने उन्हें बधाई दिया है।

अखिलेश सिंह जनपद में विधानसभा फेफना के गंगहरा गांव के मूल निवासी हैं। अवलेश सिंह के बड़े भाई शिवानंद सिंह विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं।  अवलेश सिंह के राजनीतिक शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले हुई थी। भाजपा का परित्याग कर अखिलेश सिंह जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए। नीतीश कुमार ने उन्हें उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष नामित किया। बतौर प्रदेश उपाध्यक्ष उन्होंने जदयू के लिए भी पूरे प्रदेश में काम किया। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जनता दल यूनाइटेड का भाजपा के साथ गठबंधन हो जाने के बाद अवलेश सिंह ने जनता दल यूनाइटेड का साथ छोड़ दिया और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें लोकसभा बलिया और लोकसभा सलेमपुर का संयोजक बनाते हुए चुनाव में ड्यूटी लगाई। बलिया और सलेमपुर दोनों लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी को विजय मिली। लोकसभा चुनाव परिणाम जीतने के बाद अवलेश सिंह को इसका तोहफा देते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अवलेश कुमार सिंह को राष्ट्रीय सचिव घोषित किया है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking