
-बलिया भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव
-जिलाध्यक्ष के लिए संजय यादव और संजय मिश्र में ही जंग
-आम कार्यकर्तायों की पसंद संजय यादव तो प्रभावशाली नेताओं की संजय मिश्र

शशिकांत ओझा
बलिया : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष की घोषणा प्रदेश संगठन अब शीघ्र ही करने वाला है। बलिया जिलाध्यक्ष कौन होगा यह एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है। वर्तमान जिलाध्यक्ष संजय यादव हालांकि संगठन से खुद को मुक्त करने की बात कह चुके हैं पर अभी भी कार्यकर्ताओं की पहली पसंद वही बने हुए हैं। कुछ प्रभावशाली नेताओं की पसंद जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र बने हैं। अब देखना रोचक है कि संगठन आम कार्यकर्ताओं की सुनता है कि प्रभावशाली नेताओं की। बलिया में संजय और संजय की जंग आम और खास सभी को दिख रही है।


बलिया भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक संजय यादव हैं। अभी प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव का दौर चल रहा है। बूथ अध्यक्ष लगायत राष्ट्रीय नेतृत्व तक यह चुनाव होना है। भाजपा के जिलाध्यक्ष की घोषणा का समय नजदीक आने लगा है। ऐसे में बलिया जनपद में जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा खूब हो रही है। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने संगठन को पूर्व में आग्रह कर रखा है कि उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। लेकिन जनपद का भाजपा कार्यकर्ता संजय यादव को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाने की मांग कर रहा है। भाजपा के वर्तमान जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा का नाम भी बड़ी तेजी से उभर कर सामने आया है। बलिया भाजपा जिलाध्यक्ष या तो संजय यादव को पुनः बनना है या संजय मिश्रा को होना है। देखना रोचक होगा कि भाजपा संगठन अपने कार्यकर्ताओं की सुनता है या प्रभावशाली नेताओं की। कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि भाजपा संगठनात्मक चुनाव में बलिया की स्थिति अब संजय बनाम संजय हो गई है।