
-मिशन विधानसभा
-केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर ग्रामीणों से हुई विस्तार से चर्चा
-जन चौपाल में ग्रामीणों ने वीरेंद्र कुमार पाठक ‘टुनजी’ के प्रति जताया समर्थन


शशिकांत ओझा
बलिया : मिशन विधानसभा के तहत केवटलिया चौबे गांव में वीरेंद्र कुमार पाठक ‘टुनजी’ ने जन चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। चौपाल में क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े विषयों तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

वीरेंद्र कुमार पाठक ‘टुनजी’ ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, रोजगार, किसान कल्याण तथा बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ग्रामीणों के बीच साझा की। जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं और क्षेत्र की अपेक्षाओं को भी सामने रखा। इस पर वीरेंद्र कुमार पाठक ‘टुनजी’ ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने वीरेंद्र कुमार पाठक ‘टुनजी’ के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और लोगों के बीच लगातार संवाद बनाए रखने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों और संभावनाओं पर चर्चा हुई। जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का समापन क्षेत्र के विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ। जन चौपाल में अशोक पाठक, चंद्रप्रकाश पाठक, शंभू शरण बेहाल आदि मौजूद रहे।



