Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने की सदस्यता अभियान की समीक्षा

(ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की बैठक)

-जनपदीय कार्यालय पर बैठक
-बैठक में जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारिता पर किए गए हमले की पुरजोर निंदा

बलिया : ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की एक बैठक जनपदीय कार्यालय संपन्न हुई। बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई साथ ही में जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारिता पर किए गए हमले की पुरजोर निंदा भी।
बैठक में बलिया के जिलाधिकारी द्वारा वर्तमान में जिस प्रकार से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलने का प्रयास किया गया उसकी घोर निंदा की गई। बैठक की शुरुआत में भगवान श्री परशुराम तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र ने कहा कि बलिया जिलाधिकारी द्वारा जिस तरह से अजीत ओझा सहित तीन पत्रकारों को फर्जी ढंग से फंसाया गया है संगठन उसकी घोर निंदा करता है। अगर तत्काल पत्रकार बंधुओं को रिहा नहीं किया जाता है तो संगठन प्रदेश स्तर पर बलिया जिलाधिकारी के खिलाफ आंदोलन चलाने का काम करेगा तथा एक प्रतिनिधिमंडल बहुत जल्द उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिलकर बलिया प्रशासन एवं जिलाधिकारी के गलत कार्यों से अवगत कराएगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बृजेश दुबे रिंकू ने कहा कि पत्रकार साथियों की हर लड़ाई में संगठन उनके साथ है। बैठक को महिला जिलाध्यक्ष सुनीता पाठक, दयाशंकर तिवारी, राज दीपक तिवारी, पंकज मिश्र, प्रीति पांडेय, विष्णु कुमार मिश्र, सत्य प्रकाश ओझा, जितेंद्र तिवारी, रजनी उपाध्याय, सत्येंद्र पांडेय, रवि मिश्र, राकेश तिवारी, संतोष पांडेय, शशि दुबे, पिंटू पाठक, कुलदीप चौबे आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विष्णु कुमार मिश्र ने किया। आजमगढ़ मंडल प्रभारी ने सबसे प्रति आभार ज्ञापित किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking