Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

ट्रैक्टर ट्राली में बाइक सवार ने ठोकी बाइक, दो की मौत

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर चट्टी के पास  गुरुवार की सुबह क भयानक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार ने अपनी बाइक ट्रैक्टर ट्राली में ठोक दिया। बाइक पर एक महिला सहित तीन लोग सवार थे।

फेफना थाना क्षेत्र के औंदी निवासी नमोनारायण सिंह (50) बाइक से विनोद सिंह उर्फ नथुनी सिंह (55) व उनकी पत्नी पुष्पा सिंह (50) को रेलवे रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए सुबह लगभग 5 बजे जा रहे थे। तभी चिलकहर चट्टी के पास राजभवन के निकट आगे जा रहे ट्रैक्टर की ट्राली में पीछे से बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी। इस घटना में नमोनारायण व विनोद सिंह की मौत हो गयी जबकि विनोद की पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिन्हें चिलकहर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। एक साथ एक ही गांव के दो की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking