Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

उद्यान विभाग के विद्यार्थियों ने किया प्रयोगात्मक कार्य एवं मौसमी सब्जियों की बुआई

-जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय

-उद्यान विभाग के प्रवक्ता डा. अमित सिंह ने छात्रों को दी तकनीकी जानकारी

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया :  जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में उद्यान विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगात्मक कार्य के तहत मौसमी सब्जियों की बुआई का कार्य किया।

नए सत्र में विगत कई दिनों के अथक परिश्रम के  परिणाम स्वरूप एमएससी एजी हॉर्टिकल्चर  प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय के कृषि फार्म पर कुल सीजन वेजिटेबल क्रॉप प्रोडक्शन पेपर के तहत आने वाली वेजिटेबलस की छात्रों द्वारा बुआई की गयी। जिसमें  प्रमुख रूप से घनिया, मेथी ,पालक, गाजर, चुकंदर, मटर, लहसुन, प्याज, आलू आदि वेजिटेबलस को लगाया गया। प्रायोगिक कार्य कर छात्रों ने महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की।

उद्यान विभाग के प्रवक्ता डॉक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि सब्जियों की खेती में पौधशाला में पौध तैयार करना एक कला है। इसे सुचारू रूप से तैयार करने के लिए तकनीकी जानकारी का होना आवश्यक है। बताया कि सामान्य मौसम की दशाओं में सब्जियों का खुले वातावरण में साधारण देखभाल के साथ पौध उत्पादन किया जाना संभव है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking