Advertisement
rkmission
rkmission
sunbeam-kaushal
sunbeam-kaushal
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पूर्व विधायक को जिलाध्यक्ष बनाने के बाद भाजपा ने पूर्व सांसद को बनाया जिला प्रभारी

-बलिया में संगठनात्मक तैनाती

-लालगंज (आजमगढ़) संसदीय सीट से सांसद रही हैं नीलम सोनकर

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : मिशन लोकसभा चुनाव 2024 में पुनः सफलता के लिए भाजपा ने जमीनी स्तर के संगठन में परिवर्तन करना प्रारंभ किया है। पार्टी ने जिलाध्यक्षों की तैनाती के बाद जिला प्रभारियों की भी तैनाती किया है। बलिया जनपद में पार्टी ने पूर्व विधायक संजय यादव को जिलाध्यक्ष बनाने के बाद पूर्व सांसद, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर को जिला प्रभारी नामित किया है। 

जनपदीय संगठन बेहतर ढंग से पार्टी के नियमानुसार संचालित हो इसकी मानिटरिंग के लिए पार्टी प्रदेश संगठन जिला प्रभारी नामित करता है। बागी जिले के रुप में विख्यात बलिया जनपद की कमान पार्टी ने सिकंदरपुर के पूर्व विधायक संजय यादव को दिया। पूर्व विधायक पार्टी को निर्विन्ता से चलाए इसके लिए नीलम सोनकर पूर्व सांसद को जिला प्रभारी बनाया है। नीलम सोनकर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। संकेत स्पष्ट है कि पार्टी संगठन जिले को बहुत गंभीरता से देखेगा.

संजय पर नीलम की रहेगी नजर

पार्टी हाईकमान में मजबूत पकड़ रखने वाले पूर्व विधायक संजय यादव बहुत ही मनोयोग से जिले का संगठन संचालित कर रहे हैं। पार्टी ने पूर्व सांसद नीलम सोनकर को जिला प्रभारी बनाया है मतलब नीलम अब संजय पर नजर रखेंगी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking